रिपोर्टः चुमन कुमार/ न्यूज 22स्कोप
बोकारोः स्टील वर्कर्स यूनियन को लेकर दो दावेदार आमने-सामने हैं। इस मामले को लेकर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव राजू सिंह ने यूनियन के कथित नेता वीरेंद्र चौबे को नोटिस दिया है। राजू सिंह ने कहा है की बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन की बागडोर अब पूर्व सांसद सह महामंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के हाथों में है। हाई कोर्ट में भी संगठन के असली हकदार ददई दुबे के पक्ष में फैसला सुनाया गया है। पूर्व से इस संगठन पर दावा कर रहे वीरेंद्र चौबे बोकारो स्टील वर्क्स के नाम पर जगह-जगह सभा कर मजदूरों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
नोटिस का जवाब नहीं देने पर न्यायालय में जाकर मामला करेंगे दर्ज
राजू सिंह वीरेंद्र चौबे पर मजदूरों के पैसा तथा प्रबंधन से मिलकर आलीशान बिल्डिंग खड़ा करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से बीएसएल प्रबंधन द्वारा दूसरे किसी के निर्माण पर रोक लगाया जाता है तो दूसरी ओर वीरेंद्र चौबे को आलीशान बिल्डिंग खड़ा कर लेने का खुली छूट दे दिया है। लिहाजा वीरेंद्र चौबे सेक्टर 2 में आवंटित आवास में उसका नवीनीकरण भी करवा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि मजदूरों को बरगलाने के लिए उनके द्वारा ताबड़तोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जो हमारे यूनियन के साथ धोखाघड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने नोटिस उन्हें भेज दिया है। यदि हमारे नोटिस का जवाब वे निर्धारित अवधि के भीतर नहीं देते हैं। तो हम न्यायालय में जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।
दूसरे पक्ष ने जवाब नहीं देने की कही बात
जब पत्रकार ने वीरेंद्र चौबे का पक्ष जानने उनके घर गया, तो उन्होंने साफ मीडिया से बात करने से इनकार करते हुए कहा की कौन है। राजू सिंह को मैं तो जानता भी नहीं और राजू सिंह के द्वारा जिस नोटिस की बात की जा रही है। मैं उसका जवाब नहीं दूंगा। लिहाजा यूनियन की दावेदारी को लेकर दो पक्ष अब बोकारो में आमने-सामने हो गया है। जिसके कारण प्रबंधन भी पेशोंपेश में है।
Highlights







