Commercial Advertisment

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की 2 महिलाओं की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है जहां आज अहले सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई।

इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

जैसे ही दोनों महिला की मौत की खबर परिजनों में लगी वैसे ही परिजनों में कोराहम मच गया।

वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया।

ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

घटना नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र के माल गोदाम के समीप की है। मृत दोनो महिला

की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी नवल किशोर राय की पत्नी फूलों देवी एवं जुगल राय की

पत्नी विद्या देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही महिलाएं पुरुषोत्तम मास को लेकर

ऋषि कुंड स्नान के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।

उसी वक्त राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय रेल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं उक्त घटना के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

https://22scope.com/bjp-protection-to-the-criminals-of-begusarai-gangrape-and-murder/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...