‘गदर-2’ फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में उमड़ी लोगों की भीड़, लगे भारत माता की जय के नारे

रिपोर्टः शशांक शेखर

हजारीबागः भारत के सिनेमाघरों में आज सनी देओल की फिल्म गदर-2 रिलीज हुई है. जिसे दर्शकों अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. जिले के लक्ष्मी चित्र मंदिर सिनेमाघर में भी गदर-2 को रिलीज किया गया. इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सिनेमाघर में सुबह से ही फिल्म देखने वाले लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है. रिलीज के पहले दिन ही पहला शो हाउसफुल है. फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने सिनेमाघर के बाहर भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए. साथ ही फिल्म के फेमस डायलॅाग – हमारा भारत जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा के नारे के साथ फिल्म को लेकर अपनी उत्साह जाहिर कर रहे है. वहीं जिले के हिंदू प्रचारक अमन फिल्म का प्रमोशन अपने अंदाज में करते हुए दिखे. अमन फिल्म के मुख्य किरदार तारा सिंह के लुक में लक्ष्मी चित्र मंदिर सिनेमाघर पहुंचे और जेसीबी पर सवार हो कर भारत माता की जय के नारे लगाए. अमन ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की तथा फिल्म के माध्यम से पाकिस्तान को भी संदेश देने का प्रयास किया है.

 

 

 

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...