अपराधियों ने जमीन से जुड़े कारोबारी को गोलियों से किया छलनी

बेगूसराय : कारोबारी को गोलियों से किया छलनी – बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां जमीन से जुड़े कारोबारी को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव के रहने वाले आशुतोष कुमार के रूप में की गई है। वर्तमान में आशुतोष कुमार अपने पूरे परिवार के साथ पटना में रहते थे।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने आशुतोष कुमार को शुक्रवार की रात जीरोमाइल मिलने के लिए बुलाया। जब आशुतोष कुमार जीरोमाइल पटना से पहुंचे तो तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया ताबड़तोड़ फायरिंग करने शुरू कर दिया। जिसमें आशुतोष कुमार को सात गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

कारोबारी को गोलियों से किया छलनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार सपरिवार पटना में रहते थे और वहीं रहकर बेगूसराय में भी जमीन खरीद बिक्री का कारोबार करते थे। परिजनों के अनुसार बीती रात किसी ने उन्हें मोबाइल पर फोन करके जीरोमाइल बुलाया था और फिर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि आशुतोष कुमार जमीन की कारोबारी करते थे। और उसे रुपया लेने की बात कर किसी ने जीरोमाइल बुलाया और तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं इस हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी एफसीआई थाना पुलिस को लगी मौके पर एफसीआई थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशुतोष कुमार कई वर्षों से जमीन की खरीद बिक्री करते थे।

https://22scope.com/orgy-of-criminals-shot-and-injured-a-young-man-in-begusarai/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...