मेरी माटी मेरा देश : शहर में सड़कों पर 159 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

गया : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सोमवार को गया शहर में 159 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार मयंक के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहे से घूम कर वापस सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंची। मौके पर 159 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार कहा कि देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि हमारे देश में हर घर तिरंगा लहराना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति का संचार हो सके। वे देश के प्रति अपने कर्तव्य को समझें देश के लिए शहीद जवानों के बलिदान को जानें। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमिताभ, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार सहित अधिकारी व जवान शामिल थे।

https://22scope.com/tricolor-campaign-in-every-house-tricolor-is-available-in-all-post-offices-of-gaya-division/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...