Advertisment

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांचीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उन्हें याद किया. राजधानी धुर्वा स्थित विधानसभा परिसर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ उसी समय से झारखण्ड के लोग अलग राज्य की लड़ाई लड़ रहे थे. फिर भी लोगों के भावनाओं का कदर नहीं किया गया. बल्कि उन्हें छलने का काम किया गया. लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी के भावनाओं की कद्र करते हुए झारखंड राज्य बनाया. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को सुशासन पुरुष के नाम से भी जाने जाते हैं. उनकी जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती है.

झारखंडवासी अटल बिहारी वाजपेयी के ऋणी रहेंगे

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे नेता है जो पक्ष और विपक्ष दोनों को समाद के भाव से देखता था. उन्होंने कहा कि यदि अटल जी नहीं होते तो झारखंड प्रदेश अलग नहीं होता. अटल जी ने मोराबादी स्टेडियम में वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो झारखंड अलग प्रांत बनेगा. वहीं रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि हम सभी झारखंड वासी अटल बिहारी वाजपेयी के ऋणी है. क्योंकि उन्होंने झारखंड अलग प्रांत दिया. कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनके समय को याद किया और उनसे जुड़ी कहानियों को साझा किया.

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...