पटना की वार्ड पार्षद ने स्कूटी सवार पर गले की चेन व गाड़ी का चाबी छीनने का लगाया आरोप

नालंदा : जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके के रांची रोड में बुधवार को पटना की एक वार्ड पार्षद ने सोने का चेन और फोर व्हीलर गाड़ी की चाभी छीनने का आरोप स्कूटी सवार पर लगाई है। साथ ही पुलिस पर स्कूटी सवार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर जमकर हंगामा भी किया।

राजधानी पटना के भूतनाथ रोड आगमकुआं वार्ड 46 की वार्ड पार्षद पूनम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी नानी के श्राद्ध क्रम में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ पहुँची थी। इसके बाद वह रांची रोड से पटना लौट रही थी तभी पीछे से सरकारी बस स्टैंड के समीप एक स्कूटी वाला ओवरटेक करते हुए गाड़ी आगे लाकर खड़ा कर दिया। ड्राइवर को अपनी बातों में उलझा कर उसने उनका कार की चाभी और उनका गले का चेन छीनकर फरार हो गया। जब इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की तो लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सिर्फ खानापूर्ति करके चली गई। ना तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया ना ही बदमाशों को खोजने का प्रयास किया गया। इसके बाद वह दूसरी चाभी मंगवा कर अपने गंतव्य की ओर निकल गई।

वहीं इस मामलें में लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी में स्क्रैच के कारण यह पूरा विवाद हुआ है, स्कूटी सवार ने गुस्से में गाड़ी का चाबी निकाल लिया था। गले की चैन छीनने का आरोप बेबुनियाद है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख स्कूटी सवार चाबी लेकर भाग गया। जिसे खोजने के प्रयास किया जा रहा है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...