अमन चैन की कामना के साथ एक हजार कांवरियों को मंत्री मिथिलेश ने किया बोल बम रवाना

  • कोई भी कार्य राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, सेवा भावना से करता हूं- मंत्री मिथिलेश
  • तीर्थ यात्रा का सपना किसी का नहीं रहेगा अधूरा

गढ़वाः एक हजार कांवरियों का जत्था गुरुवार को गढ़वा से बोल बम के लिए रवाना हुआ। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सौजन्य से 20 लग्जरी बसों में लगभग एक हजार कांवरियों को बोल बम के लिए रवाना किया गया। करीब एक सप्ताह के इस यात्रा में कांवरियों को बाबा बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ एवं रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। विभिन्न प्रखंडों के कांवरियों के लिए अलग-अलग बस की व्यवस्था की गई है।

इससे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी कांवरियों को भोजन कराया गया। उसके बाद वहां से बाजे गाजे के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी कांवरियों के साथ पैदल अपने आवास से चिनियां मोड़ काली मंदिर एवं रंका मोड़, मेन रोड होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। उसके बाद बस स्टैंड पहुंच कर वहां से सभी को बोल बम के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी कांवरियां को रास्ता के लिए नाश्ता का डब्बा दिया गया। साथ ही रास्ते में कई स्थानों पर कांवरियां को रहने, खाने आदि के लिए कैंप की भी व्यवस्था की गई है।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर प्रति वर्ष कावरियों को बोलबम भेजते हैं। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि वे कोई भी काम रानीतिक लाभ के लिए या राजनीतिक भावना से नहीं बल्कि सेवा भावना से करते हैं। जो भी व्यक्ति सच्ची भावना से कार्य करता है, हमेशा उसे भगवान भोलेनाथ एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें इतनी शक्ति प्रदान की है कि वे भगवान के भक्तों की हमेशा सेवा कर सकते हैं। उन्होंने सभी कांवरियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि वे भगवान भोलेनाथ से यह कामना जरूर करें कि मैं अंतिम सांस तक गढ़वा एवं गढ़वा वासियों की सेवा कर सकूं। मेरे सेवा कार्य में हमेशा निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मानव से प्रेम करना है सबसे बड़ी पूजा एवं सबसे बड़ा धर्म है। आज बाबा धाम जाने वाले सभी हिंदू भाई हैं लेकिन इनकी सेवा में यहां काफी संख्या में मुस्लिम भाई भी बढ़ चढ़ कर लगे हुए हैं। यही हमारे भारत की गंगा जमुनी तहजीब की पहचान है। भगवान भोलेनाथ हमेशा आपसी भाईचारा, एकता एवं भावना बनाये रखें।

उन्होंने कहा कि इस सावन के पवित्र महीने में जो लोग भी बाबा धाम जाने के इच्छुक हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी भी व्यक्ति की तीर्थ यात्रा का सपना अधूरा नहीं रहेगा। वे आगे भी इस तरह से लोगों को बोल बम भेजने की व्यवस्था करते रहेंगे। मंत्री ने कहा कि सभी कांवरिया बाबा भोलेनाथ से गढ़वा के अमन, चैन, सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। ताकि गढ़वा शांति पूर्वक हमेशा विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनीता दत्त, ताहिर अंसारी, शरीफ अंसारी, मासूम खान, राजकिशोर यादव, छोटू सिंह खरवार आदि ने विचार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता, चंदा देवी, कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, अराधना सिंह, फुजैल अहमद, संजय चौधरी, नीलू खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...

Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त,...

Ramgarh : Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img