दुर्गा सोरेन सेना ने खेमका आउटसोर्सिंग माइंस कंपनी के खिलाफ किया चक्का जाम

बाघमाराः बीसीसीएल एरिया 06 के ईस्ट बसेरिया कोलियरी में संचालित खेमका आउटसोर्सिंग माइंस के खिलाफ दुर्गा सोरेन सेना के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया. इस चक्का जाम आंदोलन में दुर्गा सोरेन सेना के केन्द्रीय युवा अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. आंदोलनकारियों और माइंस लाइजनर के बीच हल्की नोकझोक भी हुई. मौके पर ईस्ट बसेरिया पुलिस बल तैनात भी की गई है. पुलिस बल के वजह से बड़ी घटना टल गई.

कंपनी के अधिकारियों ने ठगने का काम किया

डीएसएस के केन्द्रीय युवा अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने कहा है कि पूर्व में भी कंपनी के लाइजनर से बात हुई थी कि दो माह रुक जाईये इसके बाद स्थानीयता के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, रैयतों को विस्थापित किया जाएगा.
लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने हमलोगों को ठगने का काम किया है, जिसे लेकर आज दुर्गा सोरेन सेना ने कंपनी के खिलाफ चक्का जाम कर कार्य को बाधित किया. वहीं थाना परिसर में कंपनी के लाइजनर और विशाल वाल्मीकि के बीच वार्ता हुई है कि 10 अक्टूबर को पांच सूत्री मांगों को सम्मान जनक पूरा किया जाएगा.

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...