प्रखंड कार्यालय के द्वारा निर्माण कार्य को रोका गया

कोडरमा: प्रखंड की जमीन पर झुमरी तिलैया नगर परिषद के द्वारा बाउंड्री कर पार्क के रूप में तब्दील किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रखंड कार्यालय के द्वारा निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। फिलहाल निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण एकमात्र खेल मैदान भी खराब हो गया है।

कोडरमा प्रखंड कार्यालय से सटा यह है ब्लॉक मैदान। यह मैदान शहर के एकमात्र खेल मैदान के रूप में प्रसिद्ध है। इसके अलावा राजनीतिक दलों की सभाएं और कार्यक्रम का आयोजन भी इसी ब्लॉक का मैदान में किया जाता रहा है, साथ ही कई सरकारी कार्यक्रम भी इस मैदान पर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन नगर परिषद की कारस्तानी के कारण यह मैदान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

बगैर प्रखंड कार्यालय से अनुमति लिए नगर परिषद इस मैदान के चारों ओर बाउंड्री कर रहा था और उस बाद में खेल मैदान और पार्क के रूप में नगर परिषद की इस जमीन से राजस्व वसूली करने का इरादा भी था, लेकिन इसकी भनक लग जाने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराई और प्रखंड कार्यालय ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया।

प्रखंड कार्यालय की जिस जमीन पर नगर परिषद के द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा था, दरअसल वह जमीन ग्रामीण विकास विभाग के नाम हस्तांतरित है, ऐसे न तो नगर परिषद के अधिकारी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार हैं और न ही प्रखंड विकास पदाधिकारी। बहरहाल नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम ने नगर परिषद का पैसा प्रखंड की जमीन पर खर्च किए जाने को लेकर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद का बोर्ड भंग होने के बाद अधिकारी मनमानी तरीके से कार्य करें और सरकारी राशि का बंदरबाट कर रहे हैं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...