झारखंड पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, ‘वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी,’ का आयोजन करेगा

रांची: झारखंड पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, ‘वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी,’ का आयोजन करेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची, में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। मंगलवार को  हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के लोगों का अनावरण किया गया, जिसमें एमओयू का भी साइनिंग किया गया। झारखंड सरकार ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए 10 करोड़ रुपये का चेक हॉकी इंडिया को सौंपा।

मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, महासचिव भोलानाथ सिंह, और हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष भी मौजूद रहे। वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का 11वां संस्करण जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम, रांची, में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें (भारत, जापान, चाइना, साउथ कोरिया, मलेशिया, और थाईलैंड) भाग लेंगी, और इनमें से 21 मैच खेले जाएंगे। दरअसल, इस टूर्नामेंट के दर्शकों के लिए फ्री एंट्री की भी व्यवस्था होगी, जिसकी जानकारी हॉकी झारखंड के महासचिव भोलानाथ सिंह ने दी है।

भारतीय हॉकी टीम भी इस टूर्नामेंट में भाग लेगी, और इसमें झारखंड की 4 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। इनमें सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, और संगीता कुमारी शामिल हैं। वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब पहले जापान और साउथ कोरिया ने 3-3 बार जीता है, जबकि भारत और चाइना ने 2-2 बार इसे अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का पहला आयोजन 1985 में हुआ था, और आखिरी बार भारत ने इस खिताब को 2017 में जीता था।

 

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...