मुंगेर पुलिस ने 2 तस्कर को 4 पिस्टल व 4 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

मुंगेर : बरियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर सुल्तांगज एनएच-80 महादेवा गांव के पास अवैध हथियार का तस्करी किया जा रहा है। उक्त सूचना के जापान एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार द्वारा एक टीम का गठन कर एक ऑटो पर सवार दो तस्कर को चार पिस्टल एवं चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगो में एक सोहन कुमार पिता तेज नारायण मंडल, ग्राम मथुरापुर थाना नाथनगर, ज़िला भागलपुर का एवं दूसरा राजकुमार पिता सीताराम मंडल ग्राम जंगली मंडल टोला, थाना मुफसिल ज़िला खगड़िया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नौवागढ़ी से कुछ लोग हथियार खरीदकर भागलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक ऑटो को महादेवा के पास रोककर तलाशी ली तो एक बैग से चार पिस्टल तथा चार मैगजीन बरामद क़िया।

इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक सोहन कुमार तथा राजकुमार ने बताया कि नौवागढ़ी से हथियार खरीदकर भागलपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। लेकिन बरियारपुर में एक जगह मोटरसाइकिल खड़ा कर ऑटो से जाने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...