झारखंड मजदूर कल्याण संघ की बैठक, केंद्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने की अध्यक्षता

पाकुड़ः झारखंड मजदूर कल्याण संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश रंजन पाकुड़ परिसदन पहुंचे. जहां उन्होंने जिले मे कार्यरत झारखंड मजदूर कल्याण संघ के कार्यकर्त्ता के साथ बैठक की. इस दौरान सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राजेश रंजन ने कहा कि यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है. यह संगठन सिर्फ मजदूर के लिए है. मजदूर के हक और अधिकार के लिए यह संगठन लगातार कार्य कर रही है.

मजदूर कई तरह की योजनाओं के लाभ से रह जाते हैं वंचित

राजेश रंजन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मजदूरों के लिए कई तरह के योजनाएं बनाई है. लेकिन जानकारी का अभाव से सुदूरवर्ती इलाका में रहने वाले मजदूर कई तरह की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में झारखंड मजदूर कल्याण संघ के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाके में रहने वाले मजदूर को सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ पहुंचाई जाएगी. मौके पर झारखंड मजदूर कल्याण संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, केंद्रीय सचिव रामप्रीत शर्मा, बिमल ठाकुर, मिथुन ठाकुर, राजेश ठाकुर, कलामुल अंसारी, सादिक अंसारी, लखिया खातून, जूलियस पहाड़िया, आदि मौजूद रहे.

 

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...

Supreme Court Judge: अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश,...

Supreme Court Judge, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का...