मुंगेर : भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति की बैठक शनिवार को दोपहर 12 बजे शहर के तीन नंबर गुमटी स्थित एक विवाह भवन में शुरू हुई। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि टीएम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष प्रो. अजफर शमशी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री धर्मदास शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल, प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिंह, आरएसएस विभाग के प्रचारक देवेंद्र कुमार एवं जिलाध्यक्ष असद शमसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. अजफर शमशी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा मजदूर हितेषी संगठन है। इसकी स्थापना 1955 में दांतोपंत ठेंगड़ी उसे समय की थी, जब ट्रेड यूनियन वामपंथी का वर्चस्व था। उनका नारा था हमारे मांगे पूरी हो चाहे जो कुछ मजबूरी हो। इस विचारधारा ने देश को खोखला करने का काम किया। ऐसे में दांतोपंथ ठेंगड़ी ने राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ काम करने वाले मजदूर को संगठित कर भारतीय मजदूर संघ को राष्ट्रवाद से जोड़ने का काम किया। वर्तमान समय चुनौती को अवसर में अवसर को परिणाम में बदलने को है। देश में 95 फीसदी मजदूर असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं।
यह भी पढ़े : इंग्लैंड से विदेशी सैलानियों का ग्रुप गंगा में क्रूज के माध्यम से पहुंचा मुंगेर
यह भी देखें :
कुमार मिथुन की रिपोर्ट



















