बेगूसराय चर्चित गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय चर्चित गोलीकांड का खुलासा – बेगूसराय मे एक ही परिवार के तीन लोगो को एक साथ गोली मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चर्चित इस गोलीकांड मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग आपस में रिस्तेदार हैं जिनके द्वारा गाड़ी पार्किंग के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर जहां एक को मौत के घाट उतार दिया गया था। वहीं इस घटना मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बेगूसराय चर्चित गोलीकांड का खुलासा

आपको बताते चले की 19 अगस्त को सिंघॉल सहायक थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में है गाड़ी लगाने के विवाद में दबंग पड़ोसी के द्वारा तीन लोगों को गोली मार दी गई थी। जिसमें एक की मौत मौके-ए- वारदात पर हो गई थी। जिसमें दो लोग पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को तोड़फोड़ भी किया था। पुलिस लगातार घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे थी।

बेगूसराय चर्चित गोलीकांड का खुलासा

हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 19 अगस्त को चमरू यादव और बैजू यादव के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर पहले कहा सुनी हुई। फिर बाद में चमरू यादव के पुत्र के द्वारा ताबड़तोड़ गोली बड़ी घटना को अंजाम दिया था। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। इलाज के क्रम में विकास यादव की मौत हो गई थी जबकि बैजू यादव एवं संजीव यादव जो आपस में पिता पुत्र थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। तभी से इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी अलग-अलग जगह कर रही थी। शुक्रवार की रात इस मामले में पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि इसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं गोली भी बरामद की गई है। पकड़े गए सभी लोग मे एक पिता और चार लड़के शामिल हैं। इस मामले में बेगूसराय जगन कुमार ने बताया कि अब तक हथियार की बरामद की नहीं हो पाई है। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को प्राप्त हो गई है कि हथियार कहां फेका गया है।

बेगूसराय चर्चित गोलीकांड का खुलासा

एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि दोनों परिवार के बीच पूर्व से जमीन का विवाद था। इसी सिलसिले में घटना के दिन बैजू यादव के परिवार और बीस अन्य लोग चमरू यादव के घर में घुसकर पहले महिला के साथ मारपीट की थी। जिसे बचाने के लिए उनके पुत्र ने हवाई फायरिंग की थी। बाबजूद जब लोग नहीं माने तो आरोपी ने तीन लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

https://22scope.com/orgy-of-criminals-shot-and-injured-a-young-man-in-begusarai/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!