बोकारो : चास, जोधाडीह मोड़, केडिया भवन गली स्थित जैन आइस फैक्ट्री से हो रहे अमोनिया गैस रिसाव से आसपास के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग घर के अंदर दम घुटने और सांस लेने में परेशानी की शिकायत कर रहे हैं।
गैस रिसाव के कारण किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने की आशंका से भयभीत हैं। हालत यह है कि गैस रिसाव के कारण आसपास के कई पेड़-पौधे झुलस गए हैं। लेकिन नगर-निगम और फैक्ट्री इंस्पेक्टर की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में इसकी शिकायत जिले के उपायुक्त, नगर-निगम सहित अन्य पदाधिकारियों से की गई थी। उस समय आइस फैक्ट्री के मालिक ने एक साल में फैक्ट्री हटा लेने की बात की थी। लेकिन फैक्ट्री नहीं हटाया गया।


















