बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण व मानव तस्करी मुक्त बनाने को लेकर एकदिवसीय जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन

फारबिसगंज (अररिया) : सीमावर्ती अररिया जिला को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और मानव तस्करी मुक्त बनाने में मीडिया की भूमिका पर एकदिवसीय जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन फारबिसगंज के प्रखंड सभागार में शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने की। जबकि आयोजक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया, जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज थे। जबकि सहयोग कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन यूएस नई दिल्ली के द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जागरण भारती के संजय कुमार ने बाल विवाह, बाल श्रम बाल यौन शोषण और मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सरकार व एनजीओ द्वारा किए जा रहे प्रयास और योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी। जबकि मंचासीन जिला बाल संरक्षक ईकाई के सहायक निर्देशक शंभू कुमार रजक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निर्देशक नितेश कुमार पाठक, अपर एसडीओ फारबिसगंज रंजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रसाद यादव आदि ने उपरोक्त विषय के साथ इसमें मीडिया की भूमिका पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, सीनियर जर्नलिस्ट राहुल ठाकुर, कलीमुद्दीन, रूपेश सिंह, विपुल विश्वास, अमित ठाकुर आदि पत्रकारगण भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की गई।

https://22scope.com/mourning-in-araria-due-to-the-martyrdom-of-nand-kishore-yadav/

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: 9000 करोड़ की रेलवे परियोजना से...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय...

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...