सोन नदी में डूबे किशोर को ढूंढने रोहतास पहुंची एसडीआरएफ के टीम

सासाराम : सोन नदी डिहरी में डूबे किशोर को ढूंढने एसडीआरएफ के टीम रोहतास पहुंची। घटना रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र का बताया गया। बताया गया कि एनीकट स्थित सोन नद में एक 14 वर्षीय युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम खाद खिदिर पर्व के अवसर पर फातेया एवं इबादत करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सोन नदी के तट पर गए थे।

इसी बीच डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले के रहने वाले फूल मोहम्मद का 14 वर्षीय पुत्र मासूम खान अपने चार दोस्तों के साथ सोन नद में स्नान करने के लिये पानी मे उतर गया। स्नान करने के दौरान चारों युवक पानी में डूबने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन मासूम खान नामक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।

इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया। लेकिन शव नही मिल पाया जिसके बाद पटना से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जहां आज एसडीआरएफ की टीम युवक के शव को खोजने का हर संभव प्रयास कर रही है।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...