संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव घर से बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। वही लड़के के ससुराल वालों ने पिता और सौतेली मां और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। वह इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नंबर 39 की है। मृतक युवक की पहचान विष्णुपुर वार्ड नंबर-39 के रहने वाले शंभू शरण का पुत्र चंदन झा के रूप में की गई है।

मृतक लड़का के पत्नी ने बताया कि जब से शादी हुआ था तब से ही सौतेली मां और भाई एवं पिता के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था और लगातार मारपीट और गाली गलौज करते रहता था। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिन से लगातार सौतेली मां और भाई और पिता के द्वारा मारपीट करते रहता था आखिर का रात में पहले उसकी पिटाई कर दी। फिर बाद में उसे गले में फंदा डालकर हत्या कर दिया। पूजा झा ने यह भी आरोप लगाया है की सौतेली मां और पिता और भाई के द्वारा मुझे भी लगातार मारपीट और गाली गलौज करते रहता था। साथ ही साथ मेरे पति के साथ काफी टॉर्चर करते थे।

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की आत्महत्या है या हत्या पुलिस सारे बिंदुओं के जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...