बाइक सवार अपराधियों ने युवक की गोली मार की हत्या, इलाके में सनसनी

349
Advertisment

नवादा : खबर नवादा से है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने युवक की गोली मार हत्या कर दी। इससे नाराज लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया है। हत्या की यह वारदात वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर की है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान चंडीपुर गांव के निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र गौतम कुमार बताया जाता है।

Advertisment

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। बेखौफ एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने युवक के सीने में एक गोली मारी है। मृतक युवक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। फिलहाल युवक का हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement