प्रमंडलीय रोजगार मेला कार्यक्रम को लेकर डीसी और एसपी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

commercial advertisement
Ad

हजारीबागः जिले के विनोबा भावे परिसर में कल प्रमंडलीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. इस मेले में जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करने वाले हैं. वहीं सूबे के तीन अन्य मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चौथे ने सभा स्थल का निरीक्षण किया.

तैयारी का लिया जायजा

डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मंत्री आलमगीर आलम के आने की संभावना है. इस रोजगार मेले में कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित लोगों को ऑफर लेटर देने का कार्य किया जाएगा. जानकारी के अनुसार लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद

हजारीबाग जिला प्रशासन इस कार्यक्रम के सफलता को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर रही है. उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के सातों जिले के पदाधिकारी समेत आम जनों की भारी संख्या इस रोजगार मेले में एकत्रित होने की संभावना है. कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिख रही है. सोमवार (11 सितंबर) को दिन के 1 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होना सुनिश्चित किया गया है.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: मंदिर शिलान्यास से लेकर गिद्दी–दमोदर पुल तक… सांसद मनीष जायसवाल का मेगा दौरा चर्चा में

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा किया।...