Commercial Advertisment

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक, दिए कई निर्देश

धनबादः झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. बैठक में सभापति सह खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सदस्य सह विधायक चंदन कियारी अमर कुमार बाउरी, सदस्य सह विधायक सिमडेगा नमन विक्शाल कोंगारी तथा सदस्य सह विधायक डाल्टनगंज आलोक कुमार चौधरी उपस्थित रहे.

कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक देर शाम तक चली. बैठक समाप्त के बाद सभापति ने बताया कि ऑडिटर जनरल द्वारा विभाग के बजट के प्रावधान के अनुसार कार्य हुआ है या नहीं अथवा ऑडिटर जनरल के समझ में कार्य में जो छोटी बड़ी खामी नजर आती है. उसका इस समिति द्वारा अध्ययन किया जाता है. उन्होंने बताया कि बैठक में लगभग 120 कंडीका पर चर्चा की गई. इसमें से कुछ मामलों को ड्रॉप किया जा सकता है. कुछ मामलों को उपायुक्त स्तर पर जांच करने के लिए कहा गया है.

लोक लेखा समिति के सदस्य ने बताया कि ऑडिटर जनरल द्वारा हर साल योजनाओं में अनुशासन रहे इसलिए आॅडिट किया जाता है. समिति द्वारा इसकी समीक्षा की गई. इसके अलावा झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने वित्तीय वर्ष 2013-2014 में जहां विद्दालय में 238 शौचालय बनना था, वहां 182 शौचालय ही बने है. राशि मिलने के बाद भी कम शौचालय क्यों बने, इसके जांच का निर्देश दिया गया है.

पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

जल आपूर्ति के लिए जूडको की धीमी प्रगती पर समिति ने असंतोष जताया है. जूडको से इस संबंध में पूछताछ की. समिति ने एनएचएआइ और नगर विकास विभाग को व्यक्तिगत रुचि लेकर बाधा दूर करने का निर्देश दिया. समिति ने कहा कि योजना में विलंब होने पर राज्य सरकार की अतिरिक्त राशी व्यय होगी और यह उसका दुरुपयोग माना जाएगा.

डेंगू की रोकथाम के लिए नगर आयुक्त को नियमित रूप से लार्वानाशी दवाई का छिड़काव करने का निर्देश दिया. यदि फागिंग मशीन नहीं है तो जिला प्रशासन से फंड लेकर फागिंग मशीन से दवा छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा खुदिया नदी में बने पुल की जांच करने, नगर निगम में 36 सड़कों का बाधित काम के लिए एसीबी से एनओसी लेने, वित्ती. वर्ष 2016-2017 में जितने दुकानों का चयन हुआ था उसको उत्पाद विभाग ने चिन्हित नहीं किया, जिस कारण 980 लाख की क्षति हुई, इसकी जिम्मेदारी निर्धारित करने और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवसीय विद्दालय की साफ सफाई करने का निर्देश दिया गाय.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...

Ranchi Land Dispute Case: रांची सिविल कोर्ट के वकील पर संपादक...

Ranchi Land Dispute Case: चान्हो थाना क्षेत्र के ग्राम मसमानो में एक जमीन की घेराबंदी और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया...