झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति की समीक्षा बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बोकारोः झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति सभापति नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक जिले के परिसदन के सभागार में हुई, जिसमें कई अधिकारी शामिल हुए. मौके पर सदस्य अमर कुमार बाउरी, नमन विकसल कोनगाड़ी, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त कीर्ती श्री और अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मौजूद थे.

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि लोक लेखा समिति एक ऐसी समिति है, जिसमें सरकार के द्वारा जो भी बजट का प्रावधान है. उस बजट की राशि को सही तरीके से खर्च हुआ या नहीं इसमें एजी की भी भूमिका होती है. एजी को कई प्रकार की त्रुटियां अगर मिलती है, तो विभाग के साथ बैठ कर समस्या का समाधान इस समिति द्वारा किया जाता है. आज बोकारो जिले के सभी विभाग का कुल 70 कंडिका है. जिस पर अभी चर्चा करनी है. पूछे जाने पर उन्होंने बताया की कुछ कंडिका पर चर्चा की गई है. शेष पर चर्चा करना अभी बाकी है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...