जिला परिवहन पदाधिकारी ने गुमला में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई कमर्शियल गाड़ियों की भी की गई जांच

गुमला: जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला विजय सिंह बिरूवा के नेतृत्व में परिवहन विभाग के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क से गुजर रहे बस, टेंपो, मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों की जांच की गई. जांच के दौरान उन्होंने बताया कि सड़क में कई वाहन क्षमता से अधिक पैसेंजर लेकर जाते हैं. जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

कई कमर्शियल गाड़ियों की भी की गई जांच

कई स्कूल बसों में भी देखा गया कि सीट से ज्यादा बच्चे बस के अंदर हैं. कई लोगों प्राइवेट गाड़ियों को बिना कमर्शियल नंबर लिए हुए स्कूल वैन के रूप में प्रयोग कर रहे हैं. साथ ही साथ उनकी सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है. इससे सरकार को राजस्व की तो हानि हो ही रही है साथ ही साथ दुर्घटना का आसार भी बढ़ जाता है.

नियमों का पालन कर जुर्माना भरने से बचे

कई टेंपो चालकों को पाया गया कि क्षमता से कई गुना अधिक वे टेंपो में ऊपर नीचे पैसेंजर लेकर चल रहे हैं. साथ ही साथ उनके वाहन चालकों के पास वहां के कोई भी जरूरी कागजात नहीं पाया जाते हैं. इन सब सुरक्षा मानको को लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर ऐसा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है, ताकि लोग नियमों का पालन करें और अनावश्यक जुर्माना भरने से भी बचे.

रिपोर्टः अमित राज

Mannan Mallik Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक...

Mannan Mallik Death News: धनबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है।...

Giridih Murder Case: पुणे के सिया-केतन कांड जैसी वारदात, मंगेतर उर्मिला...

झारखंड के गिरिडीह में शादी से पहले मंगेतर उर्मिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर होने वाले पति नीरज की हत्या कर दी। पुलिस...

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...