महिला से कार्यालय के नाजिर ने 2 अन्य कर्मियों संग किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

चतरा : चतरा में जिला परिषद कार्यालय में दो सरकारी बाबुओं एवं मयूरहण्ड ब्लॉक नाजीर पर एक महिला के साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के आवेदन पर चतरा सदर थाना में कांड संख्या 300/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिमरिया में जिला परिषद की दुकान आवंटित करने के नाम पर महिला के साथ तीनों कर्मियों द्वारा गैंगरेप करने का आरोप लगा है।

महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोपी जिला परिषद के नाजीर मोहम्मद मेराज, कर्मी सौरभ कुमार एवं मयूरहंड प्रखंड कार्यालय के नाजिर निरंजन पांडेय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से सदर थाना में पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिये ले गई है।

पीड़िता के अनुसार सिमरिया में जिला परिषद कार्यालय के द्वारा निर्मित दुकान के आवंटन के नाम पर नाजीर ने दो अन्य कर्मियों के साथ मिलकर महिला के साथ तीन बार गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि नाजीर व दो अन्य आरोपियों ने उसके साथ जिला परिषद कार्यालय परिसर में स्थित उत्सव पैलेस होटल में दो बार व सदर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित एक घर में एक बार गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद ये लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...