गोलीबारी का पुलिस ने किया खुलासा, दूध का बकाया नहीं देने पर घटना को दिया था अंजाम

मुंगेर : मुंगेर जिला में सोमवार की देर शाम कोतवाली के वासुदेपुर ओपी थाना क्षेत्र के जनबेहरा गांव में गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई। दूध का बकाया पैसे मांगने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की थी जिसके बाद बचाने आए उसके बेटे की भी पिटाई कर दी और पति को मुंह और सीने में गोली मार दिया था। हालांकि गोली से घायल रमेश यादव का पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं घटना के बाद एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सदर डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली, वासुदेपुर और पूरव सराय थाने की एक टीम का गठन किया।वहीं टीम ने सूचना और मोबाइल सर्विलेंस से घटना कर स्कार्पियो से भाग रहे आरोपियों को सुल्तांगज से गिरफ्तार किया।
वहीं एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दूध का दस हजार रूपए पीड़ित का छोटू कुमार के यहां बकाया था।

वहीं पैसा मांगने इंदुमती देवी गई थी।वहीं छोटू कुमार, बंटी कुमार उर्फ सत्येंद्र और पूनम देवी द्वारा मारपीट की जिसके बाद बचाने आए उसके पति रमेश यादव को मुंह और सीने में गोली मार दी।आरोपियों ने उसके बेटे की भी पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके निशानदेही पर एक देसी कट्टा, दो जिंदा और एक खोखा बरामद किया गया है।

https://22scope.com/breaking-gangrape-with-woman-created-stir-in-munger/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...