भाजपा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न, दर्जनों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

रामगढ़ः जिले के थाना चौक स्थित सभागार में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश शोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न हुई.
आगामी आम चुनाव के मद्देनजर भाजपा का देशव्यापी “शंखनाद अभियान” के निमित इस कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यकर्म की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश आईटी सेल प्रभारी भानु जालान और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी उपस्थित थे.

संतोष शर्मा ने मुख्य अतिथियों को रामगढ़ में सोशल मिडीया टीम का गठन मंडल स्तर पर होने की जानकारी के साथ प्रत्येक बूथ को व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से से प्रदेश को जोडने की जानकारी दी गई. मुख्य अतिथि राहुल अवस्थी ने आज के सामाजिक परिवेश में सोशल मिडिया की उपल्बधियों का जिक्र करते हुए बताया कि समस्याओं को उठाने के अलावा भाजपा सरकार के द्वारा उठाए गए राष्ट्रनिर्माण में उपयोगी कदमों को भी विस्तृत रूप से शेयर किया जाना चाहिए.

कार्यक्रम के मध्याह्न में दिल्ली से लोकसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेकर लौटे हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने भी हिस्सा लिया. जहां उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों से भी 30 सेकेंड का विडीयो सरकार की उपल्बधियों को इंगित हुए रिकाॅर्ड कर सोशल मिडिया में शेयर करने को कहा है. इससे सरकार के कामों को प्रचारित करने का सबसे आसान और उत्तम माध्यम बताया. उन्होंने जॉन एफ केनेडी के उस भाषण का जिक्र करते हुए कहा जिसमें उन्होंने कहा था की हम चांद पर जाना चाहते है और हम जानते है की ये आसन नही बल्कि मुश्किल है और इसलिए हमने ये चुना है.

अर्थात बड़े संघर्ष के बाद हीं बड़ी मंजिल मिलता है. ये बताते हुए जयंत सिन्हा ने बताया की देश को विश्वगुरु बनाने हेतु इसी तरह के कड़े संघर्ष हमारे मोदी और आज भाजपा का कार्यकर्ता कर रहा है. ये मुश्किल है ये बात भी हम और हमारे प्रधानमंत्री भी जानते है पर मजबूत इच्छा शक्ति ही बड़ी मंजिल दिलवाती है.

मौके पर सोशल मिडिया प्रभारी वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी को बनाया गया. उन्होंने कहा कि सोशल मिडीया सिर्फ मनोरंजन का जरिया ना रह कर आज एक आंदोलन जागृत करने का प्लेटफार्म बन चुका है. अन्ना आंदोलन जैसे कई उदाहरण मौजूद है. उर्जा के साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में लगना होगा.

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...