बिजली की करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम

जहानाबाद : जहानाबाद घोसी थाना डहरपुर गांव में बिजली की करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। उसे व्यक्ति का नाम शिव शंकर तिवारी उम्र 50 वर्ष बताया जाता है। शनिवार को सुबह धान के खेत देखने के लिए बधार में गया था। तभी ट्रांसफार्मर के समीप लगे हुए तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी। यह व्यक्ति अचानक बिजली के तार के समीप गिर गया जिसे बिजली की करंट लग गई। इस बात की सूचना उसके परिवार जनों को लगा परिवारजन दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए गोडसर रेफर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि इस व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल हो गई। जैसे ही इलाज के लिए अस्पताल में लाया जांच किया गया वह व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र मुकेश कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण एलटी तार बिजली प्रवाहित हो रही थी। जिसके कारण बिजली की करंट लग गई और यह घटना घट गई।

उसके परिवार द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। वर्षा होने के कारण शॉर्ट सर्किट हो रहा था लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी एवं पदाधिकारी इस पर ध्यान नहीं दिए जिसके कारण या घटना घट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीण जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन लोगों ने कहा कि इसके परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए जिस परिवार का भरण पोषण हो सके।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...