रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ

रांची: राजधानी रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अलग-अलग जगह पर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसी में रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. रांची स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस 12ः30 बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, महुआ माझी सहित कई नेता मौजूद रहे.

वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस कल से रांची स्टेशन से सुबह 5.15 बजे खुलेगी. हावड़ा 12.20 बजे पहुंचेगी, फिर हावड़ा से 3.45 बजे खुलेगी और 10.50 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी. मंगलवार को संचालित नहीं होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्सक्यूटिव क्लास बोगी में सफर करने के लिए 2045 रुपये ओर 2200 रुपये भोजन के साथ, वहीं 1030 रुपये नॉन एक्सक्यूटिव क्लास वाली बोगी में भोजन के साथ 1155 रुपये चार्ज लगेगा.

 

 

 

 

 

 

 

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...