हजारीबागः जिले के सरहुल मैदान स्थित सामूहिक करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिले के आदिवासी युवक और युवतियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की कला और संस्कृति को भी प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा के अलावे कई लोग उपस्थित हुए. इस दौरान फागु बेसरा ने बताया कि झारखंड की वादियां और प्राकृतिक सुंदरता के पूरे देश में जानी जाती है. करम पर्व झारखंड का एक स्थानीय प्रचलित पर्व है. जो सदियों से लोग मनाते आ रहे हैं. इस पर्व के अवसर पर एक बहन अपने भाई के लंबी उम्र के लिए करम डाली को पूजा कर कामना करती हैं.
रिपोर्टः शशांक शेखर

















