करम महोत्सव में महिलायों ने करम डाल की पूजा कर प्रकृति और भाई की रक्षा के लिए मांगा वरदान

कोडरमाः प्रकृति पर्व करम परब की धूम शुरू हो गई है। कोडरमा के डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि करम परब झारखंड का महत्वपूर्ण त्यौहार है और करम डाल की पूजा कर बहने अपने भाई की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेती है।

कार्यक्रम में बंधु तिर्की भी शामिल हुए

घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करम महोत्सव में महिलाएं करम डाल की पूजा कर प्रकृति और रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में विधि विधान से महिलायों ने करम डाल की पूजा की।

करम महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। जहां स्कूली छात्राएं आकर्षक आदिवासी नृत्या पेश कर रही है। जबकि करम महोत्सव में शामिल महिलाएं झूमर डांस कर खुशियां मना रही है। मांदर की थाप पर हर कोई प्रकृति पर्व के मौके पर झूम रहा है। साथ ही प्रकृति के हरे भरे रहने की कामना करते गुए भाई के लिए वरदान मांग रहे है।

कार्यक्रम के आयोजक और घटवार आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने बताया कि जंगल झाड़ के बीच रहते हुए आदिवासी जल जंगल की सुरक्षा में लगे हुए हैं और इस महोत्सव के जरिए अपने भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रकृति हरा भरा रहे, खेती बारी में अच्छी हो, इसी मनोकामना के साथ महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और रक्षा सूत्र बांधकर भाई के लंबी आयु के लिए वरदान मांग रही है। देश के हर हिस्से में आज करमा पूजा को लेकर कुछ यही उत्साह नजर आ रहा है।

रिपोर्टः कुमार अमित

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...