जिले में करम महोत्सव का आयोजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर हुए शामिल

गढ़वाः जिले के रंका अनुमंडल के बरदरी गांव में आदिवासी सामुदाय के द्वारा करम पर्व धूमधाम से मनाया गया. करम महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह सूबे के पेयजल स्वक्षता मंत्री मिथलेश ठाकुर उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे आदिवासी समाज के लोगों के बीच मांदर, धोती और साड़ी का वितरण किया गया.

मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर मांदर बजता देख अपने आप को रोक नहीं पाए और मांदर बजाते हुए खूब झूमें. मिथलेश ठाकुर ने कहा की प्रकृति का यह पर्व आदिवासियों का महत्वपूर्ण पर्व में से एक है. महिलएं अपने भाइयों के लम्बी उमर के लिए करम पर्व मनाती है.

उन्होंने कहा कि सरकार का भी उदेश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक उनका हक और अधिकार मिले ताकि वह कोई भी पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सके. हमें भी आज सौभाग्य प्राप्त हुआ की इतनी बड़ी संख्या मे आदिवासी भाई बहनों के साथ करम पर्व मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है.

रिपोर्टः आकाश

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...