पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यूट्यूबर मनीष कश्यप की एस्कॉर्ट पार्टी में शामिल चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिया गया है। चारों पुलिसकर्मी पटना पुलिस बल में शामिल हैं। विवादास्पद यूट्यूबर पर मनीष कश्यप ने कोर्ट में पेशी के दौरान विवादित बयान दिया था। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में विवादित बयान दिया था। एसएसपी राजीव मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मामले में आगे भी चल रही है जांच चल रही है।
वहीं इओयू एडीजी नैयर हसनैन खान और इओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा क इस मामले पर एसएसपी राजीव मिश्रा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इस लिए एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए मनीष कश्यप की एस्कॉर्ट पार्टी में शामिल चार पुलिसकर्मी को निलंबित किया है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















