पटना : ठाकुर विवाद पर बिहार की सियासत गरमायी हुई है। महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में राजद सांसद मनोज झा द्वारा दिए गए भाषण पर अब विवाद गहराने लगा है। राजद के ही विधायक चेतन आनंद ने अपनी पार्टी के ही सांसद मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दो टूक बयान देकर सांसद मनोज झा का बचाव किया है।
ललन सिंह ने कहा कि राजद सांसद मनोज झा के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। जिस बयान पर विवाद है, वो मनोज झा का बयान नहीं है। उनका उद्देश्य किसी समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने अपने भाषण के दौरान सिर्फ एक कविता पढ़ी थी और खुद को ये कहा है कि मान लीजिए कि मैं ठाकुर हूं।
आफताब आलम की रिपोर्ट

















