पटना : बिहार के सियासत में इन दोनों ठाकुर शब्द को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। बता दें कि एक तरफ राजद के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ठाकुर के ऊपर जिस तरीके से बयान दिया उसको लेकर उनके ही दल में टूट पड़ गई है। पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ उनके बेटे चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर अब बिहार के अंदर सियासत गरम है।
बता दें कि मंत्री मदन साहनी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है उनका व्यक्तिगत बात हो सकती है। लेकिन हमारा इस पर कुछ कहना नहीं है। वही आगे बीजेपी द्वारा किए गए सवाल पर कहा कि
बीजेपी इंडिया गठबंधन से पूरी तरीके से डर गई है। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि सब पार्टी की अपनी अपनी राय है। सब लोग चाहेंगे कि हमको बहुत ज्यादा सीट मिले। लेकिन आने वाले समय में मिलजुल कर मामला पर बात बन जाएगी।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















