दो युवकों की मौत

कोडरमा: दो युवकों की मौत – चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां में गौरी पुल के समीप दो वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जयनगर के सांथ निवासी जोहीत कुमार और मोहसिन अंसारी एक बाइक पर सवार होकर हजारीबाग जेई की परीक्षा देने जा रहे थे।

इसी दौरान गौरी नदी पुल के समीप एक वैगन आर कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद सड़क पर गिरे दोनो युवको को तेज रफ्तार में जा रही हाइवा ने कुचल दिया और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दो युवकों की मौत

घटना के बाद हाइवा वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वैगन आर कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने दोनों मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...