रामगड़: पतरातू प्रखंड के पीटीपीएस डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने के बाद पतरातू डैम के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है।
वर्तमान समय में डैम का जलस्तर 1328 रेडियस लेवल से पार हो चुका है। जलस्तर में भारी वृद्धि होने के बाद डैम की सुरक्षा को लेकर पतरातू डैम के आठ फटकों में से फटाक संख्या 3 से 2 इंच जल की निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है।
इधर डैम को खोलने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति की ओर से लोगों को अलर्ट किया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में रह रहे हैं लोगों को नदियों से दूर रहने के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है।
ताकि लोगों का किसी तरह का जान माल के हानि ना हो। मालूम हो कि पतरातू डैम का जल जमाव क्षमता 1332 रेडियस लेवल है। किंतु डैम पुराना होने के कारण डैम के जल जमाव क्षेत्र में काफी कीचड़ और गाद भर गया है।इससे डैम के जल जमाव क्षमता में कमी आई है।


