5 अक्टूबर को BJP मनाएगी कैलाशपति मिश्रा की 100वीं जयंती, मौजूद रहेंगे नड्डा

पटना : पार्टी के कर्मधार जनसंघ के समय से पार्टी को आगे बढाने वाले कैलाशपति मिश्रा की पांच अक्टूबर यानी गुरुवार को 100वीं जयंती है। इस कार्यक्रम को लेकर बिहार भाजपा बड़ा कार्यक्रम करने वाली है। भाजपा प्रदेश कार्यालाय में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कल होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी।

इस विशेष मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। पटना के बापू सभागार में बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। जिसमें बिहार के सभी संगठन के नेता शामिल होंगे। स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा ने भाजपा के लिए क्या किया पूरी जानकारी दी। इस मौके पर सांसद के साथ-साथ भाजपा के विधायक नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री नितिन नवीन, विधायक अरुण सिन्हा और विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी।

सांसद का ही हस्ताक्षर या अंगूठा नहीं लिया तो आंकड़ा कहा से दिया – रविशंकर प्रसाद

बिहार सरकार के जातीय जनगणना पर पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने डेटा निकालकर मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जब सांसद का ही हस्ताक्षर या अंगूठा नहीं लिया तो आंकड़ा कहा से दिया गया। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर हमारी सरकार ने समर्थन दिया था। आखिर कैसा सर्वे कराया नीतिश कुमार ने जिसकी बहुत शिकायत आ रही है। अतिपिछड़ों की ठीक से गणना नहीं हुई। आंकड़ा कैसे जुटाया गया सवाल तो पूछेंगे। लालू यादव और नीतीश कुमार की विरोधी जातियों को कम किया गया।

रविशंकर ने कहा कि पटना का मैं सांसद हु मुझसे कोई नहीं कुछ नही पूछा। पटना के लोकसभा सांसद का हस्ताक्षर नहीं लेते हैं तो बाकि लोगों का कैसे किया होगा। मेरी जात की संख्या बताई गई तो हमलोग हंसते हैं। उन्होंने कहा कि बेतिया, मोतिहारी और भागलपुर की ईमानदारी से गणना की जाए। क्योंकि संख्या को कम करने और विलोपित करने की कोशिश की गई है। कितने परिवार से गणना की गई और कितने परिवार के मुखिया से हस्ताक्षर लिया गया यह बताया जाए। फर्जीवाड़े गणना के बारे में सरकार को जबाव देना चाहिए।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Weather Report Today: बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश...

Bihar Weather Report Today: बिहार में एक बार फिर कुदरत का मिजाज कड़ा होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज,...

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img