प्रिंस खान और छोटू के ठिकाने पर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तेहार

धनबादः कोयलांचल में व्यवसाईयों को धमकी देकर रंगदारी करनेवाले अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस फिर से सख्त हो गई है. पुलिस ने दो अपराधियों के खिलाफ इश्तिहार चिपकाए है. जिसमें गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ़ हैदर अली और विकास सिंह उर्फ छोटू सिंह शामिल है. सबसे पहले पुलिस ढोल-नगाड़े बजवाते हुए विकास सिंह के हीरापुर स्थित आवास पर गई और वहां पर इश्तिहार चिपकाए. इसके बाद पुलिस ने वासेपुर में प्रिंस खान के आवास पर इश्तिहार चिपकाया.

बैंक मोड़ थानेदार प्रभात रंजन ने बताया कि प्रिंस खान के उपर 2018 का रंगदारी से जुड़ा मामला है. जिसमें वह फरार है. वहीं अपराधी छोटू सिंह के खिलाफ भी न्यायालय से वारंट है. 30 दिन के अंदर इश्तिहार चिपकाए जाने के बाद अगर वह न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की जब्ती के लिए न्यायालय से पुलिस मांग करेगी. साथ ही पुलिस ने बताया कि धनबाद पुलिस अब अपराध के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. किसी भी अपराधी को हल्के में नहीं लिया जाएगा और उसे उसके सही स्थान पर पहुंचाया जाएगा.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...