स्व कैलाशपति मिश्र ने अपने परिश्रम से गांव गांव तक संगठन की विचारधारा पहुंचाई: बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज स्व कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।

स्व कैलाशपति मिश्र को अपने संकल्प यात्रा से ही श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व मिश्र भाजपा के संस्थापकों में से एक थे। कार्य क्षेत्र होने के कारण उनका झारखंड से विशेष लगाव था
अपने जीवन का लंबा समय उन्होंने झारखंड में बिताया।

कहा कि झारखंड के जनजाति क्षेत्र में अपने परिश्रम एवम प्रयासों से उन्होंने भाजपा की विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाया।

कहा कि उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री के अलावा गुजरात एवम राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी देश की सेवा की।

प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र जैसे विभूति संगठन के नीव रहे जिसपर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी खड़ी है।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को गढ़ने में स्व कैलाश जी का योगदान स्मरणीय है।

प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने भी स्व कैलाशपति मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, काजल प्रधान, सरोज सिंह,महेश पोद्दार,दीपक बंका,हेमंत दास ,सूरज चौरसिया,संजय चौधरी,संजय जायसवाल , रमेश सिंह,पवन साहू,गुरविंदर सिंह सेठी,राजश्री जयंती ,आदि शामिल हैं।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...