सिपाही भर्ती परीक्षा : धांधली मामले में EOU की कार्रवाई तेज

पटना : सिपाही बहाली धांधली मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) काफी तेजी से कर रही है। अगले तीन माह से पूर्व ना सिर्फ हमलोग इस केस का अनुसंधान पूरा कर लेंगे बल्कि दोषियों को न्यायालय से सजा दिलवाने का प्रयास भी करेंगे। यह बयान ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान ने दी है।

इनके मुताबिक, अपने इस दावे को हकीकत में तब्दील करने को लेकर ईओयू ने पटना समेत उन सभी जिलों के तेज़तर्रार और स्वक्षय छवि वाले पुलिस पदाधिकारी को उनके जिले में दर्ज हुए केस का अनुसंधानकर्ता बनाया है। अगले तीन माह तक उन सभी को ईओयू से अटैच कर लिया है। ताकि केस का अनुसंधान तेज रफ्तार के साथ तीन माह कि अंदर हो जाए।

इस दौरान एनएच खान ने यह भी बताया कि इस केस से जुड़े जिन 150 लोगों को ईओयू ने गिरफ्तार किया। उनमें से लगभग 80 लोगों को उनके विरुद्ध प्राप्त साक्ष्य के आधार पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाकियों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कई और चेहरे बेनकाब होंगे।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...