मासस के बैनर के तले किसान संग्राम समिति का हुआ महाजुटान

धनबादः जिले के गोल्फ ग्राउंड में मासस के बैनर के तहत किसान संग्राम समिति का महाजुटान हुआ। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और आनंद महतो के नेतृत्व में आयोजित इस महा जुटान में जिले भर से हजारों लोग पहुंचे। मासस के नेताओं में एक-एक कर अपनी क्षेत्र की बातों को रखा।

साथ ही केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार को 2024 के लोक सभा चुनाव में उखाड़ कर फेकने एवं धनबाद लोक सभा मे एक बार फिर से लाल झंडा का परचम लहराने के संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक अरूप ने कहा की अगर बीजेपी 2024 में केंद्र में पुनः सरकार बनाती है, तो पूरा भारत कंगाल हों जाएगा। इसलिए भाजपा को सत्ता में पुनः आने से रोकना होगा। साथ ही अगर INDIA गठबंधन की सरकार बनती है, तो गरीब परिवारों का विकास होगा और देश का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार किसान विरोधी है और देश की संपदा को लूटने का काम किया है। धनबाद के सांसद नकारे हैं उन्होंने धनबाद की जनता के साथ छल किया है लोगों को धोखा देने का काम किया है। इस सम्मेलन में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी,आनंद महतो,समेत दर्जनों नेता मौजूद रहें। इसके पूर्व पंडाल को झुकते हुए देखकर कार्यकर्ताओं में कुछ समय के लिए भगदड़ भी मची।

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...