रांची: लापुंग थाना क्षेत्र में बीते 8 अक्टूबर को जल जीवन मिशन के तहत जल मीनार बना रही कंपनी के मजदूरों के साथ PLFI उग्रवादियों द्वारा मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया था।इस मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए तीन नाबालिक समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर बेड़ो डीएसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसके द्वारा छापेमारी कर अभियुक्त अंकित सिंह, मनीष साहू, संतोष साहू,नमरदीप और छोटू साहू को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।गिरफ्त में अभियुक्तों के पास से मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।
दरअसल लापुंग थाने में जल मीनार बना रही कंपनी के साइड मैनेजर अक्षय कुमार के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था।जिसमें अंकित सिंह समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों पर मजदूरों के साथ मारपीट कर उनके सामान को लूटने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस टीम का गठन करते हुए करवाई की गई है।
बता दें कि पिछले दिनों लापुंग मे उग्रवादियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। 2 युवको की इस गोलीबारी मे हत्या हुई थी।ऐसे में लगातार plfi उग्रवादी अपनी मौजूदगी जाहिर कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
Highlights


















