Advertisement
Advertisement

Ranchi Railway News: दीपावली-छठ पर रेलवे की विशेष तैयारी, DRM की अनुमति के बिना नहीं बदलेगा किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म

 दीपावली और छठ पर रांची-हटिया स्टेशन पर रोजाना 75 हजार यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। रेलवे ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग और प्लेटफॉर्म बदलाव को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।


Ranchi Railway News रांची: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Ranchi रेल मंडल ने विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान रांची और हटिया Railway स्टेशन पर प्रतिदिन 70 से 75 हजार यात्रियों के आवागमन की संभावना है। सामान्य दिनों में रांची स्टेशन पर करीब 50 हजार यात्री आते-जाते हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने सुरक्षा, प्रवेश-निकासी और प्लेटफॉर्म प्रबंधन की विस्तृत व्यवस्था तैयार की है। सबसे महत्वपूर्ण निर्देश यह है कि डीआरएम की अनुमति के बिना किसी भी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा।

Ranchi Railway News:रांची-हटिया स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे सुरक्षा जवान

त्योहारों के दौरान दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे आरपीएफ, जीआरपी और टिकट जांच कर्मियों की तैनाती रहेगी। यात्रियों की भीड़ को स्टेशन परिसर के बाहर ही नियंत्रित करने के लिए अस्थायी यात्री होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।

रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकासी के लिए उत्तर और दक्षिणी द्वार का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, प्लेटफॉर्म संख्या एक से पांच तक जाने वाले यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य स्टेशन परिसर में एक ही स्थान पर यात्रियों की भीड़ जमा होने से रोकना और भगदड़ जैसी स्थिति की आशंका को कम करना है।

Railway News:छोटे स्टेशनों पर भी होगा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव

भीड़ का दबाव कम करने के लिए Railway रांची रेल मंडल के छोटे स्टेशनों पर भी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव देने की योजना बना रहा है। इससे आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए रांची और हटिया जैसे प्रमुख स्टेशनों तक नहीं आना पड़ेगा।

इसके अलावा रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। यहां यात्रियों को ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

रेलवे ने प्लेटफॉर्म बदलने को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्टेशन मास्टरों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि डीआरएम की अनुमति के बिना किसी भी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा। इससे अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलने के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने में मदद मिलेगी।

Railway News:DRM ने बताई त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या

रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में रांची रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। दीपावली और छठ के दौरान यह संख्या बढ़कर 70 से 75 हजार तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाने और ट्रेनों के परिचालन में बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

Commercial Advertisment

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...

Jharkhand News: आदिवासी नेत्री Nisha Bhagat की रांची में लगेगी प्रतिमा,...

 आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत के मामले में आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है। सीबीआई जांच और...