रांची में 80 लाख रुपये की विदेशी Liquor लदा ट्रक गायब हो गया। ट्रक में 1100 पेटी शराब थी जो बोकारो भेजी जानी थी।
Google पर 22Scope चुनेंरांची के तुपुदाना स्थित अजंता बॉटलर्स से 80 लाख रुपये की 1100 पेटी विदेशी शराब लेकर बोकारो जा रहा ट्रक गायब हो गया। चालक पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की गई है।
Ranchi Liquor Missing Case रांची: राजधानी रांची में करीब 80 लाख रुपये की विदेशी Liquor लदा एक ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। ट्रक में रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 1100 पेटी शराब लदी थी। यह शराब तुपुदाना स्थित अजंता बॉटलर्स एंड ब्लेंडर्स प्राइवेट लिमिटेड से बोकारो स्थित जेएसबीसीएल भेजी जानी थी। ट्रांसपोर्टर कंपनी के एग्जीक्यूटिव दीपक कुमार सिंह ने ट्रक चालक सह मालिक नागेंद्र सिंह पर शराब गायब करने की आशंका जताई है। इस संबंध में तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। दूसरी ओर, चालक की पत्नी ने भी पति के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है।
Ranchi Liquor Missing Case:80 लाख की शराब लेकर बोकारो के लिए निकला था ट्रक
दीपक कुमार सिंह के अनुसार, उनकी कंपनी वेलकम इंटरप्राइजेज का यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ शराब परिवहन का एकरारनामा है। इसी के तहत 1100 पेटी विदेशी शराब बोकारो स्थित जेएसबीसीएल भेजी जानी थी।
इसके लिए ट्रक संख्या JH01CA-8807 को 29 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे लोडिंग के लिए फैक्ट्री लाया गया था। ट्रक में रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की शराब लोड की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक ने 29 और 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1:30 बजे रामगढ़ और तड़के 3:30 बजे हजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा को पार किया था। इसके बाद ट्रक और चालक का कोई पता नहीं चला।
Liquor Missing Case: परमिट नहीं बनने के कारण फैक्ट्री के बाहर खड़ा था ट्रक
दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को सुबह 10:45 बजे तक स्कैनिंग के माध्यम से शराब की लोडिंग पूरी हो चुकी थी। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण विभागीय पोर्टल से ऑनलाइन परमिट जनरेट नहीं हो सका।
इस वजह से कंपनी के प्रतिनिधि जीतू कुमार को ट्रक फैक्ट्री के बाहर खड़ा कराने का निर्देश दिया गया था। चालक नागेंद्र सिंह को भी सभी जरूरी कागजात मिलने तक इंतजार करने को कहा गया था।
दीपक के मुताबिक, 30 अक्टूबर को कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 4:45 बजे ट्रक को बोकारो रवाना करने के लिए कहा गया। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि जीतू कुमार ट्रक की तलाश में पहुंचे, लेकिन वाहन निर्धारित स्थान पर नहीं मिला।
काफी खोजबीन के बाद भी ट्रक का पता नहीं चला। चालक के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि 30 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उससे आखिरी बार बात हुई थी। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने फोन रिसीव किया, लेकिन चालक से सीधे बात नहीं हो सकी।
Liquor :चालक की पत्नी ने भी दर्ज कराई लापता होने की शिकायत
इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब ट्रक चालक नागेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (43) ने भी तुपुदाना ओपी में पति के Missing होने का आवेदन दिया।
उर्मिला देवी के अनुसार, 29 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे उनकी पति से फोन पर बात हुई थी। उस समय नागेंद्र सिंह ने बताया था कि उनका ट्रक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड, तुपुदाना के बाहर खड़ा है और उसमें शराब लोड है।
उन्होंने यह भी बताया था कि कंपनी की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है कि उस दिन चालान नहीं मिलेगा। उर्मिला देवी के मुताबिक, 30 अक्टूबर से अब तक पति से कोई संपर्क नहीं हो सका है।
फिलहाल मामले में ट्रक, शराब और चालक की तलाश को लेकर पुलिस जांच की स्थिति महत्वपूर्ण है। ट्रांसपोर्टर की ओर से चालक पर संदेह जताया गया है, जबकि उसकी पत्नी ने भी उसके लापता होने की शिकायत की है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 80 लाख रुपये की शराब और ट्रक आखिर कहां गायब हुए।
रांची में कितनी कीमत की Liquor लदा ट्रक गायब हुआ?
80 लाख रुपये की विदेशी Liquor लदा ट्रक गायब हुआ। इसमें रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 1100 पेटी शराब थी।
ट्रक कहां से कहां जा रहा था?
ट्रक रांची के तुपुदाना स्थित अजंता बॉटलर्स एंड ब्लेंडर्स प्राइवेट लिमिटेड से बोकारो स्थित जेएसबीसीएल को Liquor भेजने के लिए जा रहा था।
ट्रक कब गायब हुआ?
ट्रक 29 और 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा को पार करने के बाद गायब हो गया।
ट्रक के चालक के बारे में क्या पता चला?
ट्रक के चालक नागेंद्र सिंह 30 अक्टूबर की शाम के बाद से लापता हैं और उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। उनकी पत्नी ने भी पति के लापता होने की शिकायत पुलिस से दर्ज की है।
Highlights



















