झारखंड में 1 नवंबर को 9 साल बाद JTET 2026 परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Google पर 22Scope चुनेंझारखंड में 1 नवंबर को नौ साल बाद JTET 2026 परीक्षा होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 986 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।
JTET 2026 Exam रांची: झारखंड में नौ साल के लंबे इंतजार के बाद रविवार, 1 नवंबर को JTET 2026 Exam आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से यह झारखंड की अब तक की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब 47 हजार से अधिक वीक्षक परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगे, जबकि 18 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
JTET Exam:5.65 लाख अभ्यर्थियों पर 47 हजार से अधिक वीक्षक रखेंगे नजर
जेटेट परीक्षा में प्रत्येक 12 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस हिसाब से राज्यभर में 47 हजार से अधिक वीक्षक परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर 18 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करें और फुटेज को सुरक्षित रखें। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
JTET 2026 Exam:उपायुक्त और एसपी करेंगे परीक्षा की निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात
परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने-अपने जिलों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेंगे। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वॉड भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा।
सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए साइबर सेल को सक्रिय किया गया है। साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगा। परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जैक मुख्यालय में सुबह 7 बजे से सक्रिय होगा कंट्रोल रूम
Exam संचालन पर नजर रखने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) मुख्यालय में सुबह 7 बजे से कंट्रोल रूम काम करना शुरू कर देगा। यहां से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों और परीक्षा संचालन से संबंधित जानकारी पर निगरानी रखी जाएगी।
इधर, परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शनिवार को ही रांची पहुंच गए। ट्रेनों में भीड़ के कारण कई अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही रात गुजारनी पड़ी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें भी चलाईं।
JTET 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?
JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को रविवार को झारखंड में आयोजित की जाएगी। यह 9 साल बाद आयोजित होने वाली यह परीक्षा है।
JTET 2026 परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे?
इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह झारखंड की अब तक की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षा है।
परीक्षा निगरानी के लिए कितने वीक्षक और CCTV कैमरे लगाए गए हैं?
47 हजार से अधिक वीक्षक परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगे, जबकि 986 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
जिला स्तर पर परीक्षा निगरानी की जिम्मेदारी किसे दी गई है?
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को जिला स्तर पर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वॉड भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा।
Highlights



















