हजारीबागः अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया. मौके पर मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा आयोजित होने वाली डांडिया नाइट की जानकारी दी गई. मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सचिव अतिमा जैन ने जानकारी देते हुए बताया की नवरात्रि के शुभ अवसर पर हजारीबाग के जैन धर्मशाला में डांडिया नाइट का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जायेगा. मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक मनीष जयसवाल शामिल होंगे. साथ ही मुख्य आकर्षण कोलकाता की डीजे वाली होंगी.
रिपोर्टः शशांक शेखर

















