हॉकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों द्वारा झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी गई।

हॉकी चैंपियनशिप का मिशन मोड में हो प्रचार-प्रसार

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसका पूरा ध्यान रखें। इस चैंपियनशिप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो इस निमित्त मेकैनिज्म तैयार कर जल्द प्रचार-प्रसार शुरू करें।

हॉकी चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार मिशन मोड में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट एलइडी स्क्रीन्स पर सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अंदर एवं बाहर जितनी एलइडी स्क्रीन्स लगी हैं उनकी गुणवत्ता में सुधार करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे वृक्ष जो स्टेडियम की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं उनकी ट्रीमिंग भी की जाए। स्टेडियम के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा, आवागमन, 24×7 विद्युत प्रकाश का पुख्ता रहे इंतजाम

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हॉकी स्टेडियम के आसपास क्षेत्र में जितनी एलइडी लाइट्स खराब हैं उन्हें जल्द बदलें। चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24×7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे। खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवागमन के लिए वाहन की पर्याप्त व्यवस्था करें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम की तैयारी, विभिन्न कनेक्टिविटी, अतिथियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल टीम के साथ-साथ एंबुलेंस का पुख्ता व्यवस्था रखें।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, नगर आयुक्त  अमित कुमार, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे, आईपीआरडी निदेशक राजीव लोचन बक्शी, खेल निदेशक सुशांत गौरव, उपयुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची  चंदन सिन्हा, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल  भोला नाथ सिंह सहित राज्य सरकार एवं हॉकी इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...