स्टीलगेट में म्यांमार के गोल्डेन पैलेस में विराजमान हो रही हैं मां दुर्गा, षष्ठी से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

धनबाद: पूरे जिले को स्टीलगेट पूजा पंडाल का इंतजार रहता है. यहां हर साल थीम बेस्ड पंडाल बनाया जाता है. भव्य पंड़ाल, दिव्य प्रतिमा, आकर्षक लाईटींग और सबको लुभाने वाले झूलों से मीना बाजार सजा है. इन सब का समावेश लेकर एक बार फिर से स्टीलगेट दुर्गा पूजा कमेटी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है.

इस बार यहां म्यांमार के गोल्डन पैलेस की अनुकृति की पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल की महीन नक्काशी को हूबहू उतारने में पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर के कलाकार लगे हुए हैं. सुनहरे रंग से सजे इस एतिहासिक गोल्डन पैलेस पर जब कृत्रिम रोशनी पड़ेगी तो नजारा देखने लायक होगा. वहीं पंडाल के अंदर के डेकोरेशन भी भव्य है. इस बार दुर्गोत्सव का पूरा खर्च 20 लाख रुपए आंका गया है.

स्टीलगेट के मीना बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. जिसके मद्देनजर हर साल की तरह इस बार भी पंडाल के बगल में मीना बाजार लगेगा. तारामाची, ब्रेक डांस, टोराटोरा, बोट, मौत का कुंआ के साथ-साथ खरीदारी और खाने-पीने के स्टॉल लगाया जा रहा है.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...