Commercial Advertisment

नई जिम्मेवारी मिलने से पूरी तरह से संतुष्ट: रघुवार दास

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाख्यक्ष रघुवार दास ओड़िशा के राज्यपाल बन्ने के बाद पहली बार बयान दिया है। उन्हों ने कहा कि नई जिम्मेवारी मिलने से वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं. इसके लिए पीएम मोदी गृहमंत्री अमित साह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया. अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे 1980 से ही वे पार्टी में हैं और अपनी जिम्मेवारी की निर्वहन कर रहे हैं.

ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं. उन्हें नई जिम्मेवारी के साथ संवैद्धानिक पद दिया गया है. अब सरकार के साथ मिलकर ओड़िशा को विकास की नई उंचाई पर पहुंचाएंगे.

राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि मैं मजदूर का बेटा हूं. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एमएलए, मंत्री, सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यपाल बनाए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि इस साल पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. डबल इंजन की सरकार फिर बनेगी. विदेशी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी पार्टी है. किसी तरह की मायूसी नहीं है. जमशेदपुर के मजदूर को ओड़िशा जैसे राज्य की संवैद्धानिक जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका निर्वहन ठीक से करेंगे. इधर रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई देनेवालों का तातां लगा हुआ है. आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह भी गुरुवार को उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे थे.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...